हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना सिम्भाली पुलिस ने समाज में भय व आतंक पैदा कर अवैध धन कमाने वाले चार लोगों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि थाना सिम्भावली के गांव दत्तियाना का शिवम व अभिषेक तथा थाना किठौर के गांव सुचई के प्रशांत व सोमनागर पर संगठित गिरोह बनाकर अवैध रुप से धन एकत्र करना व समाज में भय व आतंक पैदा करने का आरोप है। जिला प्रशासन की संतुति पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की अवैध सम्पत्ति को खंगाल रही है, जिसे गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जाएगा।
























