हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की एक बेटी को उसके ससुरालियों ने केवल इस बात के लिए मार डालने का प्रयास किया कि सुसरालियों को दहेज में 20 लाख रुपए नहीं मिले। विवाहिता के पिता ने बेटी की ससुरालियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में हापुड़ कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार हापुड़ की एक बेटी का विवाह गोविंदपुरम गाजियाबाद के एक युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि उसके ससुरालिएं दहेज में 20 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। 20 लाख रुपए न मिलने पर आरोपियों ने बहू के साथ मारपीट की और दुपट्टे से गला दबाकर जान से मार डालने का प्रयास किया। विवाहिता के पिता ने गोविंदपुरम के गौरव, हरवीरी, नेहा के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शरीर के लिए शुद्ध दूध जरूरी: 9068607739























