हापुड़, सीमन (ehapournews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक किशोर समेत तीन घायल हो गए जिनमें से किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि रविवार की सुबह परतापुर रोड पर नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर दौड़ रही दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों पर आधा दर्जन लोग सवार थे। जब बुलेट और सप्लेंडर की टक्कर हुई तो काफी तेज आवाज हुई। लोगों को लगा कि आसपास कोई धमाका हुआ है। जब मौके पर पहुंचे तो सभी के होश उड़ गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पिलखुवा क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
सड़क हादसे से कई परिवारों में मातम छा गया है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। किशोर ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।
हापुड़ नगर पालिका कराएगी आवारा कुत्तों का बंध्याकरण
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ ने आवारा कुत्तों को पकड़वाकर बंध्याकरण/उपचार कराएगी। इस दिशा में परिषद ने पहल शुरु कर दी हैं और आवारा…
Read more






















