हापुड़, सीमन (ehapournews.com) : हापुड़ पुलिस ने जनपद के विभिन्न इलाकों में शनिवार को स्कूली वाहनों की चेकिंग की. ऐसे में नियमों की अनदेखी कर सड़क पर उतरे 33 वाहनों के चालान कर कार्रवाई की.
आपको बता दें कि मोदीनगर में स्कूल बस में सवार एक छात्र की दर्दनाक मौत के बाद पुलिस-प्रशासन ने जनपद के विभिन्न इलाकों में स्कूली बस को लेकर चेकिंग अभियान चलाया हुआ है जिसके चलते शनिवार को 195 स्कूल वाहनों की चेकिंग की गई जहां चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन, फिटनेस आदि को चेक किया गया. इस दौरान 33 स्कूली वाहनों के चालान किए गए.
अमृतसरी छोले व चूर-चूर नान का स्वाद नए तड़के के साथ: 8979755041
























