हापुड़, सूवि (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा है कि अब जनपद सभी सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी।इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही होगी। जिला अधिकारी मेधा रूपम व अपर जिला अधिकारी श्रद्धा सांदिल्यायन के साथ राष्ट्रीय राज मार्गो पर होने वाले गड्ढों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय के सभागार में बैठक कर रही थी l बैठक में उन्होंने उप जिला अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को निर्देशित किया कि वह स्वयं जाकर सड़कों पर रूट मार्च कर सड़कों में होने वाले गड्ढों का जायजा अच्छी तरह से ले लें, साथ ही उद्यान विभाग नगर पालिका व वन विभाग भी साथ रहे l यह कार्य जल्द से जल्द पूर्ण हो जाना चाहिए ।अपर जिला अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि एन एच एआई 709 पर दोताई की पुरानी सड़क में गड्ढे हैं जिनका पेच वर्क एन एच ए आई के द्वारा कराया जा रहा है l बैठक में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l
शरीर के लिए शुद्ध दूध जरूरी: 9068607739























