हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने शुक्रवार को देवकी कन्या प्राइमरी पाठशाला नगर पालिका में बच्चों को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थों के बारे में जागरूक किया गया और मिड डे मील में तैयार किए जा रही ताहरी का एक सर्विलांस नमूना भी संग्रहित किया गया, साथ ही दीपक पुत्र राम पाल गांव खैरपुर खैराबाद धौलाना से दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया।टीम ने उक्त नमूनों को जांच हेतु राजकीय लैब भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।























