हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सबली में नाले की पुलिया के पास सोमवार को प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और अवशेषों को दबवा दिया.
बता दें कि मामला सोमवार की शाम का है जब हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह को सूचना मिली कि सबली गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित पशुओं के अवशेषों को नाले में फेक दिया है जिसके बाद कोतवाल सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करा जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदकर अवशेषों को दबवाया और जांच पड़ताल शुरू कर दी.
ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया
🔊 Listen to this ठेके से लाकर महंगी शराब बेचने वाला पकड़ा गया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने एक ऐसे धंधेबाज को पकड़ा है जो ठेकों से…
Read more






















