हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस ने अवैध रुप से संचालित सट्टे के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा पर्चियां, 1120 रुपए नकद बरामद किए है। यह सट्टे का अड्डा मोती कालोनी में संचालित किया जा रहा है। पुलिस छापे के दौरान इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की मोती कालोनी में एक ठिकाने पर कुछ सटोरियों द्वारा सट्टे के अड्डे का संचालन किया जा रहा है। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर ठिकाने पर छापामारी तो दो सटोरिए अमीरपुर नंगौला का मुजफ्कर तथा भंडापट्टी का फरमान पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने मौके से सट्टा पर्ची, डायरी, पैंसिल व 1120 रुपए नकद बरामद किए है। सटोरियों के हौंसले इसने बुलंद थे कि वे बैखौफ होकर लोगों का सट्टा लिख रहे थे।
Car AC की सर्विस पर पाएं लेबर पर 50% छूट: 7417094122

























