हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना पिलखुवा के गांव देहरा वादी में एक बकरा चोरी कर ले जा रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। गांव देहरा वादी के मौहल्ला गढ़ी में नूरहसन का शुक्रवार की शाम को बकरा चोरी हो गया। शोर मचाने पर लोग इधर-उधर दौड़े तो एक व्यक्ति को बकरा ले जाते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को बकरे सहित पुलिस को सौंप दिया। आरोपी कस्बा डासना का आरिफ है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























