👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बस स्टैंड चौकी पुलिस ने अतिक्रमण को हटवाया. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई और सब्जी, फल के ठेले पलट गए जिससे काफी नुकसान हो गया.
आपको बता दें कि पिलखवा में बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को फल और सब्जी के ठेलों ने सड़क पर काफ़ी अतिक्रमण कर रखा था जिसे हटवाने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि इस दौरान ठेले वालों से पुलिसकर्मियों की झड़प भी हो गई जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया और फल और सब्जी सड़क पर बिखर गई जिससे रेहड़ी पटरी वालों का काफी नुकसान हो गया.
































