हापुड ,सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव सीतादेइ स्थित शिव मंदिर का शनिवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर हवन पूजन कर निशुल्क औषधि वितरण की गई.
बता दें कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सीतादेइ स्थित शिव मंदिर पर वैध पृथ्वी सिंह तोमर अनेक बीमारियों का उपचार करते हैं. शनिवार को शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान तथा उत्तराखंड आदि प्रांतों से आए विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त सैकड़ों लोगों ने निशुल्क औषधि एवं प्रसाद ग्रहण किया. डॉक्टर हरिश्चंद्र तोमर ने महिलाओं को होने वाली विभिन्न बीमारियों का उपचार कर उन्हें औषधि वितरित की. इस मौके पर नेपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, फकीरचंद, राजेंद्र सिंह, महिपाल, अमित कुमार, राहुल कुमार आदि ने विशेष सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया.
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























