👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में रामपुर रोड से एक बड़ा नाला गुजर रहा है। इस नाले के किनारे-किनारे कूड़े के ढेर लगे है। किसी वजह से इस कूड़े के ढेर में आग लग गई और यह कूड़े में धीरे-धीरे सुलग रही है। आग से आसमान में धुआं उठ रहा है जिस कारण प्रदुषण को तो बढ़वा मिल ही रहा है, साथ ही लोगों को सांस लेना भी दूभर हो रहा है। लोगों ने धुएं पर पानी डालने की मांग की है ताकि प्रदुषण को बढ़ने से रोका जा सके।
































