👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पुलिस का चैकिंग अभियान जारी है। एक तरफ हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को मैदान में उतरकर बैरियर ड्यूटी को चैक किया तो वहीं विभिन्न थानों के प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान कर जमकर सबक सिखाया। बता दें कि हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना देहात क्षेत्र में ततारपुर व टियाला बाईपास पर बैरियर ड्यूटी तथा अन्य ड्यूटी प्वाइंट्स का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं विभिन्न थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में वाहनों की चैकिंग की और संदिग्धों से पूछताछ की।
































