पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर सऊदी अरब में की आत्महत्या










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पत्नी के अत्याचार से परेशान होकर सऊदी अरब में आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया जिसमें आपबीती बताई. कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के गांव बछलौता निवासी तरसेम सिंह की शादी 7 अगस्त 2019 को पंजाब के जालंधर निवासी अनुबाला के साथ हुई थी. इसी बीच धनपाल कौर का पुत्र तरसेम सिंह नौकरी के लिए सऊदी अरब चला गया. धनपाल ने आरोप लगाया कि उसके बेटे के सऊदी अरब जाने के बाद से अनुबाला और उसके स्वजन पुत्र को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते रहे और आत्महत्या के लिए उकसाने लगे. यह भी सामने आया है कि अनुबाला ने पीड़ित और उसके बेटे के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया जिससे तंग आकर युवक ने 6 सितंबर 2021 को सऊदी अरब में आत्महत्या कर ली और आत्महत्या से पहले अपना एक वीडियो भी बना लिया जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041







Related Posts

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

🔊 Listen to this गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के सभासदों की ओर से कहा गया…

Read more

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

🔊 Listen to this जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड,5 फरवरी 2026 जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड के प्रांगण में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

गढ़: सभासदों ने नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर उठाए कई सवाल

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

समय पर पहचान से कैंसर है पूरी तरह इलाज योग्य

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

कंप्यूटर एवं सिलाई केंद्र पर वितरित किए गए सर्टिफिकेट

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार

फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी में पंजीकरण कराने वाला गिरफ्तार
error: Content is protected !!