हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ के श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में गुरुवार को भारत रत्न डा.बाबा साहेब अम्बेडकर जयन्ती पर उनके चित्र पर चन्दन, तिलक लगाकर व पुष्प अर्पित कर विद्यालय परिवार ने उनको याद किया। डाॅ0 बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे।उन्होंने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं व समाज के वंचित वर्ग के विकास के लिए जीवन भर संघर्ष किया और उनके अधिकारों का समर्थन किया था।बाबा साहेब भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थें। निदेशक सुनील कांत आहलुवालिया व प्रधानाचार्या श्रीमती पारूल शर्मा ने उनके द्वारा देश के प्रति दी गई उपलब्धियों और योगदान की सराहना की और अपने शिक्षकवर्ग से उनके आदर्शों को समाज उत्थान हेतु परामर्श दी। जिसमें ब्रजमोहन गुप्ता, नरेश सिंघल व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएँ सम्मिलित हुए।
डॉ. अम्बेडकर स्कूल की ओर से सभी को डॉ. अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
























