हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव पंखे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गुरुवार की सुबह जब मृतक परिवारजनों ने बेटे का शव घर में ही पंखे से लटका हुआ देखा तो परिवार मे रोना-धोना शुरु हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक ने क्यों की आत्महत्या, यह जांच में पता चलेगा।
प्रॉपर्टी में निवेश करने का सुनहरा अवसर: 8393082542
























