हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 प्रकरणों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की. एचपीडीए ने महेंद्र सिंह त्यागी पुत्र धर्मवीर त्यागी व हाजी राशिद द्वारा गांव जसरूप नगर जिला चिकित्सालय के पास दस्तोई रोड पर 12000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, मुकेश त्यागी व हुकुम सिंह पुत्र भूरे द्वारा जस रूप नगर बिजली घर के सामने 6000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, पवन कुमार गोयल पुत्र ओम प्रकाश द्वारा चितौली रोड ईट भट्टे के पास हापुड़ में लगभग 15000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, गोपाल कुमार आर्य द्वारा चितौली रोड पर लगभग 10000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग को एसपीडी ने ध्वस्त कर दिया. इस दौरान प्रभारी प्रवर्तन आर जी गर्ग, अवर अभियंता सुभाष चंद्र चौबे, नीरज शर्मा, अंगद सिंह, देशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे.






























