हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत मेरठ रोड पर स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में हुई सिक्योरिटी गार्ड की मौत के बाद अब पिलखुवार के एक चादर फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। यह मामला सोमवार की सुबह का है।
आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला- पिलखुवा के मौहल्ला सद्दीकपुरा में चादर बनाने की फैक्ट्री है जिसमें अशोक नगर का 63 वर्षीय नेमचंद सिक्योरिटी के पद पर कार्यरत था। रविवार को वह नाइट ड्यूटी पर आया था। सोमवार की सुबह नेमचंद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटके हुए मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
पुलिस प्रथम दृष्टि में आत्महत्या मान रही है, परंतु नेमचंद की मौत कई प्रश्न खड़े कर रही है जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच जरूरी है। बता दें कि हापुड़ की फर्नीचर फैक्ट्री में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड रोशन कुमार की मौत अभी तक रहस्य बनी है, क्योंकि थाना हापुड़ देहात ने एक माह बाद भी मुकद्दमा दर्ज नहीं किया है।
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041

































