हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद हापुड़ की समस्त थानों की एण्टीरोमियो स्क्वाड टीमों व महिला थानाप्रभारी ने भ्रमण कर व चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया।
सोमवार को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद हापुड़ की समस्त थानों की एन्टीरोमियो टीमों व महिला थानाप्रभारी द्वारा ग्राम/खेतों,मौहल्ले व शिक्षण संस्थान इत्यादि में भ्रमण कर.व चौपाल लगाकर महिलाओं,बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया एवं शासन द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइनों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
































