हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के खिलाड़ियों ने बुलंदशहर में आयोजित एक शूटिंग प्रतियोगिता में जनपद का नाम रोशन किया है. इस दौरान जिले को एक स्वर्ण समेत पांच पदक मिले हैं जिससे जनपद का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है.
बता दें कि बुलंदशहर में आयोजित प्रथम के प्रसाद शर्मा शूटिंग चैंपियनशिप में हापुड़ की बेस्ट शॉट शूटिंग एकेडमी के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की.
अमन त्यागी ने 373 का स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता, चैंपियन ऑफ चैंपियन में तीसरा स्थान हासिल किया जिसके चलते हापुड़ के अमन को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
प्रतियोगिता में शौकिंद्र ने रजत पदक, दुष्यंत ने कांस्य पदक, विक्रांत चौधरी ने आई एस एस एफ में कांस्य पदक, कोमेष तोमर ने एनआर में कांस्य पदक हासिल किया. कुल मिलाकर टीम ने ओवरऑल ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया.






























