हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बदमाशों, चोरी के जेवर गलाने वालों तथा चोरी व लूट के जेवरात तथा गला हुआ सोना खरीदने वालों के बीच एक गठजोड़ उजागर हुआ है जिस कारण बदमाशों के हौंसले बुंलद है। इस गठजोड़ के पैर अन्य प्रांतों तक दूर-दूर तक फैले है। हाल ही में आंध्र प्रदेश पुलिस हापुड़ से चोरी व लूट के जेवर गलाने वाले चैनापुरी हापुड़ के एक आरोपी का पकड़ कर अपने साथ ले गई, परंतु सोना खरीदने वालों को छोड़ गई।
गठजोड़ ऐसे करता है काम- हापुड़ के बदमाशों का गिरोह अन्य प्रांतों में जाकर चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर हापुड़ जेवरात आदि लेकर आ जाते है। ये बदमाश ठाठ-बाट के साथ जिंदगी व्यतीत करते है। चोरी के इन जेवरातों को कुछ एक्सपर्ट गला कर सोने की डली बना देते है। फिर यह सोने की डली चंद धंधेबाजों को ओने-पोने दामों में बेच दी जाती है। धंधेबाजों के ठिकानों पर अन्य प्रांतों की पुलिस आ धमकने की एक नहीं दर्जनों मिसाल है। यदि इन धंधेबाजों पर पुलिस अपना चाबुक पूरी तरह से चला दे तो काफी हद तक अपराधों पर काबू पाया जा सकता है।
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739























