👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की कालोनी श्रीनगर, पटेल नगर शुक्रवार की सुबह चंडी मैया के उद्घोष से गूंज उठा और भक्त भक्ति में झूम उठे. हापुड़ की श्री चंडी महारानी की पालकी यात्रा का स्वागत करने के लिए भक्त भोर से ही इंतजार करते हुए दिखाई दिए. जैसे ही चंडी मैया की पालकी यात्रा कालोनी में पहुंची तो सभी भक्तों ने मैया का जोरदार स्वागत किया और भजनों पर नृत्य किया.
बता दें कि हापुड़ में पालकी यात्रा चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीनगर, पटेल नगर से होते हुए चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया. इस दौरान भक्तों ने यात्रा का खूब आनंद लिया. पालकी यात्रा में महंत रवींद्र पोपट, अखिल अग्रवाल, महेश टियाला, विनीत, अनुज आदि उपस्थित रहे.






























