👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत फूलड़ी नहर पर बस व बाइक में भिड़ंत हो गई जिस कारण घायल बाइक सवार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार फूलड़ी नहर पर एक बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर थाना बहजोई (सम्भल) के गांव श्यौराजपुर कवाली के सुरेश सिंह का बेटा भूप शंकर सवार था। इस हादसे में भूप शंकर घायल हो गया। घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में मुकद्दमा दर्ज किया है।
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041































