👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शराब के ठेके से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने धारा 380 के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि पिलखुवा के गांव सिखेड़ा निवासी आदेश तोमर की तहरीर के आधार पर एफ आई आर दर्ज हुई है जिसके मुताबिक शनिवार की रात को ठेका बंद करने के बाद अज्ञात चोर ठेके में घुसे जहां से 828 पव्वे देशी शराब, एक गैस सिलेंडर और 1500 रुपए चुरा लिए. पुलिस आरोपियों की जांच में जुट गई है.























