👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस ने मोती कालोनी में छापा मार कर जुए व सट्टे के एक ठिकाने का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से दो सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 हजार रुपए नकद, सट्टा पर्ची, पैंसिल, तमंचा व चाकू बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि एक सटीक सूचना पर मोती कालोनी में एक ठिकाने पर छापा मारा गया और मौके से कासिम व शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपए नकद, असलाह व सट्टा पर्ची बरामद की है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को जनपद में चल रहे जुए के अन्य ठिकानों की भी जानकारी दी है जिनमें मिनाक्षी रोड का ठिकाना भी है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288































