👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में शॉर्ट सर्किट की वजह से कपड़ा गोदाम में आग लग गई. इस दौरान हजारों का माल जलकर राख हो गया. सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम निकल पड़ी लेकिन गलियां तंग होने के चलते गाड़ी गोदाम तक नहीं पहुंच सकी. आसपास के लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया.
पिलखुवा के मोहल्ला शुक्लान निवासी अनिल गुप्ता हैंडलूम कारोबारी हैं जिनका मोहल्ले में ही गोदाम है. गुरुवार को गोदाम में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई जिसके बाद अनिल गुप्ता ने आसपास मौजूद लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया. इस दौरान हजारों रुपए का नुकसान हो गया.





























