हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद के प्राथमिक विद्यालय नवादा,हापुड़ में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही धूम धाम हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ माँ शारदे के समक्ष बच्चों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह आयोजन राज्य सरकार से पुरस्कृत शिक्षिका डा. रेणु देवी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।ग्राम प्रधान पति तेजवीर सिंह द्वारा प्रत्येक कक्षा में वार्षिक परीक्षा में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को रॉब, कैप,मैडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 5 में शिफा प्रथम,कार्तिक द्वितीय व शिफा ने क्रमशः तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त पूरे वर्ष सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों की भी शैसे पहनाकर सम्मान दिया।सुंदेर लेख सहित सर्वाधिक अनुशासन रखने वाले छात्र को भी पुरस्कृत किया गया।
बच्चों में अपने साथियों के महत्व का भाव जगाने एवं संस्कार और व्यवहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से
कक्षा 5 के छात्रों को कक्षा 4 के बच्चों द्वारा विदाई पार्टी दी गयी।इस विदाई समारोह में एक हेंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन स्वयं बच्चों के द्वारा किया गया।बच्चों ने मिट्टी से लक्ष्मी, गणेश जी की मूर्ति,शिवलिंग,फल ,मिठाई आदि के साथ साथ हाथ से बने ग्रीटिंग कार्ड्स,सेल्फ़ी स्टैंड,मॉडल्स व चार्ट्स का प्रदर्शन किया।
कक्षा 5 के बच्चों की हाथ की छाप ली गयी जिसे बच्चे कभी भी आकर देखेंगे तो विद्यालय से जुड़ाव महसूस करेंगे।
कक्षा 4 के बच्चों ने कक्षा 5 के बच्चों का तिलक व फूल मालाओं से स्वागत किया।
इसके बाद लड़कियों में उनके अभिव्यक्ति कौशल की वृद्धि के लिए एक फैशन शो का आयोजन किया।इसके अंतर्गत सभी लड़कियों ने रैंप वॉक की व अपना परिचय देते हुए अपनी बहनों को पढ़ाई मेहनत से कर अपना सपना पूरा करने का संदेश दिया।
ढेर सारी मस्ती और संगीत के बीच प्राथमिक विद्यालय की शक्ति टीम द्वारा बच्चों की प्रदर्शनी एवं इतने सुंदर आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा सभी से अपने गांव के 6 वर्ष के बच्चों के प्रवेश के लिए कहा गया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ विशाखा, श्रीमती डॉ० रेणु देवी व अंजू त्यागी के अतिरिक्त ग्राम से ग्राम प्रधान इन्द्रेश देवी एव प्रधानपति तेजवीर सिंह सहित ग्राम से रिंकी,नाजरीन,गुलशन,शमीम,रिजवाना,लक्ष्मी,पिंकी आदि उपस्थित थे।





























