👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में गुरुवार को दिल्ली से आया एक युवक गंगा में डूब गया. मौके पर मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाने पर गोताखोरों ने तुरंत युवक का रेस्क्यू कर लिया जहां गंगा किनारे युवक को होश आया. बता दें कि इससे पहले भी अस्थि विसर्जन के दौरान एक ही परिवार के चार सदस्य गंगा में डूब गये जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बचाए गया था.
बताया जा रहा है कि युवक दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ आया था जो कि गलती से गहरे पानी में चला गया. इस दौरान पानी के तेज बहाव के साथ युवक बह गया लेकिन नाविकों ने कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से युवक को बचा लिया.





























