हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर स्थित बृजघाट गंगा पुल पर संदिग्ध परिस्थितियों में केमिकल से भरे ट्रक में आग लग गई. मामला देर रात का है जब संदिग्ध परिस्थितियों में केमिकल से भरे एक ट्रक में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने एक विकराल रूप ले लिया. ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार मामला देर रात का है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में गढ़मुक्तेश्वर की तीर्थनगरी ब्रजघाट पुल पर संदिग्ध परिस्थितियों में केमिकल से भरे एक ट्रक में आग लग गई. मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वही आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.






















