👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दहेज में पांच लाख रुपए और एक कार न मिलने के कारण ससुरालियों ने पहले तो बहू से मारपीट की और फिर धक्के देकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पिता के घर शरण ली है और पुलिस में दहेज लालचियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विवाहिता ने कस्बा धौलाना के अपने पति अंकित, सास उर्मिला, ससुर धर्मपाल, जेठ विपिन व प्रिंस, जेठानी रुबी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पुलिस गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर छिपते फिर रहे है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































