हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : भारतीय किसान यूनियन (भानु) जनपद हापुड़ के एक किसान प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह से भेंट कर एक ज्ञापन सौंपा और मांग की कि आनंद विहार आवासीय योजना हेतु अधिकृत भूमि का आवार्ड न होने के कारण किसानों को उनकी भूमि लौटाई जाए।
यूनियन के जिलाध्यक्ष पवन हुण ने बताया कि हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा आनंद विहार आवासीय योजना हेतु अधिकृत भूमि का दो वर्ष में भी अवार्ड घोषित नहीं किया गया जिस कारण भूमि अधिग्रहण की समस्त प्रक्रिया लैप्स हो जाती है। उनकी मांग है कि अधिगृहीत भूमि को पुनः किसानों के नाम दर्ज की जाए।
गाय और भैंस के शुद्ध दूध || Pure Milk की FREE DELIVERY: 9068607739
























