👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में मठमालियान में रहने वाले ओपी गौतम के मकान की छत की कड़ी शनिवार को अचानक गिर गई जिससे घर में मौजूद एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई जिन्हें आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया.
बता दें कि ओ पी गौतम शनिवार की सुबह अपने घर में परिवार के साथ मौजूद थे. इसी दौरान मकान की छत में लगी लकड़ी की कड़ी गिर गई जिसकी चपेट में ओ पी गौतम की पत्नी 62 वर्षीय सुधा आ गई जिन्हें सिर में काफी चोट आई हैं. जैसे ही घर की छत में लगी कड़ी भरभरा कर गिरी तो आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया है. सभी ओ पी गौतम के घर पहुंचे और परिजनों को बाहर निकाला. साथ ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया.
चूर-चूर नान वाले दे रहे हैं 20% तक की छूट: 8979755041























