हापुड़, सीमन (ehapurnews): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को कोविड-19 वायरस से संक्रमित 34 और मरीजों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्राप्त हुई जिसमें सर्वाधिक मरीज 18 होली चौक बाबूगढ़ से हैं। बाबूगढ़ में एक ही स्थान से 18 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कम्प मचा है। (ehapurnews)
गुरुवार को मिले कोरोना संक्रमिज मरीजों का विवरण इस प्रकार है। शिवपुरी हापुड़ से एक, अच्छेजा से एक, अक्खापुर से एक, सुभाष नगर से दो, शिवगढ़ी से एक, सोटावली से एक, गढ़मुक्तेश्वर से चार, होली चौक बाबूगढ़ से 18, बाबूगढ़ से एक, वुर्ज मौहल्ला हापुड़ से एक, पिलखुवा से तीन कुल 34 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। (ehapurnews)
प्रशासन ने प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरु कर दिया है और लोगों के चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी भी शुरु कर दी है।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, AC, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106

शादी हो या सगाई, ऑफिस पार्टी हो या Kitty Party… अब Arrangements की No Tension. Elite Caterers को कॉल करें और टेंशन से टेंशन फ्री हो जाएं. सम्पर्क करें:-

























