हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एचपीडीए का अवैध निर्माण के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी कड़ी में एचपीडीए के अधिकारियों ने शनिवार को हापुड़ और हाफिजपुर में अवैध निर्माण के विरुद्ध तीन प्रकरणों में ध्वस्तिकरण तथा दो प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की।
हापुड़ के मौहल्ला जवाहर गंज में सचिन जैन, तथा मनोज जैन द्वारा कराएं जा रहे व्यवसायिक अवैध निर्माण तथा हसमत द्वारा गांव असौड़ा से किठौर रोड पर निर्माणधीन गोदाम को विभाग ने सील कर दिया है।
1.गोपाल कुमार आर्य द्वारा ग्राम इमटोरी चितौली रोड, बाईपास से सटे ग्रीव बेल्ट की भूमि को सम्मिलित करते हुए लगभग दस हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग की गई।
2.रवि, चांद मौहम्मद एवं मौहम्मद जरार ने ग्राम इमटौरी चितौली रोड हापुड़ पर लगभग 6 हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग की।
3. कमरचंद, मौहम्मद आसिफ, गुलाम मौहम्मद द्वारा इमटौरी में लगभग दस हजार वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग की गई।
उपरोक्त सभी को एचपीडीए ने ध्वस्त कर दिया है।





























