👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर में स्थित एक धार्मिक स्थल गुरुद्वारा की भूमि को फर्जी तरीके से बैनामा करा देने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गढ़मुक्तेश्वर के उपसचिव गुरमुख सिंह ने न्यायालय के आदेश पर मौहल्ला होली वाला के अनिल कुमार, राजीव कुमार, नक्का कुआं के नीरज, घोसियान के मनोज कुमार, अमरोहा के संजीव, मंडी चौक गढ़ के चन्द्रशेखर तथा तत्कालीन तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल के विरुद्ध मा.द.सं. की धारा 420, 467, 468 तथा 120वीं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
मामले की जांच दरोगा सौरभ गंगवार को सौंपी गई हैं।





























