हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़ नगर शाखा की गुरुवार को जगन्नाथ मंदिर कबाड़ी बाज़ार हापुड़ में मीटिंग हुई जिसमें सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि देश को आज जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की आवश्यकता है ।उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को इसी भरोसे पर वोट किया है कि देश में सभी समस्याओं की जड़ देश में बेतहाशा बड़ती हुई जनसंख्या है ,इसलिए बिना देरी किए जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाया जाये ।जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़ के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि अगर सरकार इस क़ानून में देरी करती है तो जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन ये समझेगा कि सरकार इस क़ानून को बनाना ही नहीं चाहतीं हैं ये सिर्फ़ चुनाव में वोट लेने के लिए ही बातें करते हैं।
अगर सरकार ये क़ानून नहीं बनाती तो सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका विरोध झेलना पड़ेगा। जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन अब इस माँग को ओर तेज करेगा
महासचिव सुन्दर कुमार आर्य, शशि गोयल, अनुराधा मित्तल, विजय मित्तल मनोज अग्रवाल ,आशुतोष रस्तोगी सर्वेश तिवारी ,पवन कुमार गर्ग, सशांक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711





























