हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की श्रीनगर में स्थित हनुमान मंदिर के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंदिर में संकीर्तन कराया गया और लोगों ने उस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
आपको बता दें कि हनुमान मंदिर में छत निर्माण और सौंदर्याकरण का कार्य भी चल रहा है जिसके लिए लोग आगे बढ़कर श्रद्धापूर्वक अपने सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग कर रहे हैं और दान कर रहे हैं.
मंदिर के निर्माण कार्य और छत के लिए पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने डॉ पराग शर्मा, डॉक्टर विक्रान्त् बंसल और श्रीनगर निवासियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने बढ़-चढ़कर इस कार्य में अपना योगदान दिया है और लोगों से निवेदन किया कि वह आगे होने वाले कार्य के लिए बढ़-चढ़कर अपना सहयोग करें।
कार्यक्रम के संयोजक हरिशंकर तोमर और मुख्य अतिथि डॉक्टर पराग शर्मा रहे.
इस दौरान रमेश चंद शर्मा, हरिशंकर तोमर, केपी तोमर, पंडित सुभाष चंद्र शर्मा, चंद्र किरण त्यागी, सूर्य प्रकाश शर्मा, दीपक गिरी, मयंक सोलंकी आदि उपस्थित रहे.
पेड़ों का अवैध कटान, आरा मशीन सील
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एनएच-9 पर चौधरी प्रॉपर्टी के सामने दो फरवरी की देर रात अज्ञात लोगों ने दो…
Read more






















