👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराडा में बुधवार को शहीद नायक अमरजीत सिंह उर्फ शेरू की मूर्ति का अनावरण किया गया. इस दौरान पूर्व सैनिक कैप्टन राजेश चौधरी ने कहा कि वह नायक अमरजीत सिंह के परिवार के हमेशा साथ खड़े रहेंगे. इस दौरान अमरजीत सिंह अमर रहे के नारों से गांव गूंज उठा. लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान की।
शहीद के बेटे वंश ने अपने पिता की तरह आर्मी की वर्दी पहनकर देश की सेवा करने की बात कही है। पत्नी की आंखें भी नम हो गई.
इस दौरान राजेश चौधरी, राजवीर सिंह चौधरी, जगदीश सिंह चौधरी, चरण सिंह, मोहम्मद शाहिद अली, गोपीचंद, ओमप्रकाश, जय कौशिक चौधरी, किरणपाल सिंह चौधरी, रामपाल सिंह, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे.
































