हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर मंसूरपुर कट के पास बुधवार की सुबह शिक्षिकाओं से भरी एक कार हादसे का शिकार हो गई. इको कार ने एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें नोएडा निवासी शिक्षिका सोनिया त्यागी की मौत हो गई. मौके पर पहुंची एनएचएआई की गाड़ी ने घायलों को देवनंदिनी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. कार चालक ताराचंद ने बताया की गाड़ी से नियंत्रण खो दिया जिसके चलते यह हादसा हुआ.
पुलिस ने मृतक शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही अन्य शिक्षिकाओं का उपचार जारी है. बता दें कि हादसे में चार शिक्षिकाएं और एक चालक घायल हुआ है.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit
























