हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जब एक बिरयानी विक्रेता ने मुफ्त में बिरयानी नहीं खिलाई तो ग्राहन ने बिरयानी विक्रेता पर गोली चला दी जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।
हापुड़ के बुलंदशहर रोड पर स्थित पुरानी चुंगी पर आबिद का बिरयानी कार्नर है। बात मंगलवार की अपराह्न है जब ईदगाह रोड का जुबैर कार्नर पर पहुंचा और बिरयानी मांगने लगा। आबिद के पैसे मांगने पर जुबैर भड़क गया जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद जुबैर अपने एक साथी के साथ बाइक पर पहुंचा और आबिद पर तमंचे से फायर कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक खोखा बरामद किया है। पुलिस ने जुबैर को पकड़ने के लिए दबिश भी दी, परंतु वह हाथ नहीं।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























