👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने सात ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी व अन्य वारदातों को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल औजार, तमंचों, चाकू व कारतूस बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान सात बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए, जो वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे। आरोपी थाना पिलखुवा के गांव सिखैड़ा के शराफत व फजरु, गांव गालंद के सुरेंद्र, कलुवा, गांव हावल का प्यार मौहम्मद तथा थाना मसूरी के गांव निडौरी के गुड्डू मौहम्मद व वसीम है। पुलिस ने तीन चाकू, एक तमंचा, कारतूस, हथौड़ा, पेचकस, प्लास्क आदि बरामद किए है।





























