हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में चल रहे पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जनपद में जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को Bivalent पोलियो वैक्सीन की खुराक पिलाई जा रही है।इस अभियान की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ द्वारा की जा चुकी है।सोमवार, 21 मार्च से जनपद में 506 पोलियो टीम घर -घर जाकर जीरो से 5 वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे l यह अभियान 24 मार्च तक चलाया जाएगा। इस अभियान में शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी विभाग, पंचायती राज विभाग के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है l
गत पोलियो अभियान पिछले वर्ष 31 जनवरी 2021 में प्रारंभ किया गया था जिसके 1 वर्ष से भी अधिक समय के बाद यह अभियान संचालित किया जा रहा है।इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाना शासन का उद्देश्य है तथा जनपद के सभी जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन से आच्छादित किया जाना हैl
जिला प्रशासन ने अनुरोध किया है कि जब उनके घरों पर पोलियो टीम पहुंचे तो अपने जीरो से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो वैक्सीन की खुराक अवश्य पिलाएं l




























