हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाब नैशनल बैंक में 20 पदों पर भर्ती निकली हैं जिनमें से चार हापुड़ तथा 16 मेरठ के लिए निकाली गई हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 22 मार्च यानी मंगलवार शाम पांच बजे तक हैं। आवेदन करने के लिए 24 घण्टे शेष हैं। जाने भर्तियों से जुड़ी जानकारियां :-
पद : चपरासी के पदों पर भर्ती
आयु-सीमा : 01 जनवरी 2022 को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा में छूट:
- अनुसूचित जाति / जनजाति के आवेदकों हेतु 5 वर्ष
- अनुसूचित जाति / जनजाति के शारीरिक रुप से अस्थि विकलांग आवेदकों हेतु 15 वर्ष
- अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों हेतु 3 वर्ष
- अन्य पिछड़े वर्ग के शारीरिक रुप से अस्थि विकलांग आवेदकों हेतु 13 वर्ष
- सामान्य वर्ग के शारीरिक रुप से अस्थि विकलांग हेतु 10 वर्ष
- भूतपूर्व सैनिकों हेतु: मिलट्री सेवा में की गई सेवा के पश्चात अतिरिक्त तीन वर्ष,
- 1984 के दंगों में मारे गए लोगों के बच्चों / परिवार सदस्यों हेतु 3 वर्ष
- (अधिकतम आयु सीमा, सभी छूट मिलाकर, 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, जब तक की ऐसा सरकार के दिशानिर्देशों में ना दिया गया हो)।
मूलनिवास : जिस जिले हेतु आवेदन किया जा रहा हैं अभ्यर्थी को उसी जिले का मूल निवास होना आवश्यक हैं तथा उसे जिले का मूल निवास प्रमाण पत्र अथवा जिला रोजगार कार्यालय का नवीनीकृत वैध रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र (यदि हो तो) होना अनिवार्य हैं।
योग्यताएं : अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम तथा अधिकतम 12वीं उत्तीर्ण तथा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आवेदन की प्रक्रिया : आवेदन के साथ (समस्त प्रमाण पत्रों की छाया प्रति) शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं अंक तालिका, स्वंय सत्यापित नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, फोटो पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मूलनिवास प्रमाण-पत्र अथवा जिला रोजगार कार्यालय का नवीनीकृत वैध रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र (यदि हो तो) Discharge certificate (भूतपूर्व सैनिकों के लिए) संलग्र करें। शारीरिक रुप से अस्थी विकलांग आवेदक सक्षम पदाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्र करें।
आवेदन की अंतिम तारीख : 22 मार्च, 2022 सायं: 05:00 बजे तक।
आवेदन भेजने का पता : पंजाब नैशनल बैंक, मानव संसाधन विकास मण्डल कार्यालय, मेरठ पूर्व 495/1 RPG टावर मंगल पांडे नगर मेरठ- 250004
आवेदन का प्रारुप:-


अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























