हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में होली पर्व गुरुवार को महिलाओं ने धूमधाम के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया और महिलाओं ने पूजन कर विश्व शांति, देश की उन्नति तथा परिवार में सुख शांति की प्रभु से कामना की।
नवीन परिधानों में महिलाओं ने पहले होली पर्व के महत्व पर सामूहिक रुप से कथा सुनी और फिर धागा बांध कर व्रत रखा और श्री चंडी मंदिर के निकट पहुंच कर होली पूजन किया। हापुड़ की सिद्धपीठ श्री चंडी मंदिर के निकट शिव चौक पर होली पूजन की विशेष व्यवस्था की गई। महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात किया गया।
गुरुवार की भोर होते ही महिलाएं पूजन सामग्री के साथ पूजा स्थल की ओर घरों से निकल पड़ी और पूजा स्थल पर पहुंच कर महिलाओं ने गोबर से बने ढाल, बुरकले, आटा, बताशा, मिठाई, फल आदि से होली पूजन और जलाभिषेक किया। महिलाओं ने वैदिक मंत्रों के साथ विश्व में शांति स्थापना, देश की उन्नति तथा परिवार में सुख-शांति की कामना प्रभु से की। होली पूजन के बाद घर खाली हाथ न लौटने की परम्पराओं को महिलाओं ने खूब निभाया और फल आदि खरीद कर घर लौटी।





























