👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कानपुर के बिल्लोर के सी.ओ. सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की धर पकड़ के लिए जनपद हापुड़ पुलिस व खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है।
जनपद हापुड़ के सार्वजनिक स्थानों टोल प्लाजा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंडों पर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने कुख्यात विकास दुबे की गिरफ्तारी पर ढाई लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जनपद की सीमाओं पर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। विकास दुबे की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
फ्रिज, वॉशिंग मशीन, AC, ड्री फ्रीज की रिपेयरिंग के लिए सम्पर्क करें: 9639105106, 8439105106

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888
























