👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रालोद जनपद हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हापुड़ में बसपा के संस्थापक कांशीराम को याद किया और यह अवसर था बसपा के संस्थापक का 88वीं जयन्ती का।
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप अन्य कार्यकर्ताओं के साथ तहसील चौपला पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पहुंचे, जहां उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें याद किया।
रालोद नेता गौरव प्रताप ने कहा कि बसपा नेता कांशीराम ने अपना जीवन असहाय व दलितों के जीवन स्तर को ऊंचा करने में समर्पित कर दिया। उनके आदर्श व सिद्धान्त राजनीतिक लोगों के लिए आदर्श व अनुकरणीय हैं।





























