हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में होली के दिन किराना मर्चेंट एसोसिएशन हापुड़ का भी चुनाव होगा. प्रधान पद के उम्मीदवार लक्ष्मण मैदा वाले इन दिनों व्यापारियों से लगातार संपर्क कर रहे हैं. हापुड़ की कोठी गेट पर लक्ष्मण मैदा वालों ने किराना व्यापारियों से संपर्क किया और अपनी प्राथमिकताओं के बारे में उन्हें अवगत कराया. लक्ष्मण मैदा वालों ने इस दौरान व्यापारियों से कहा कि यदि वह किराना मर्चेंट एसोसिएशन हापुड़ के प्रधान पद पर विजयी होते हैं तो यह जीत उनकी नहीं बल्कि सभी किराना व्यापारियों की होगी.
सभी छोटे-बड़े किराना व्यापारियों को किराना कमेटी से जोड़ा जाएगा. उनकी समस्याओं पर प्राथमिकता के साथ ध्यान दिया जाएगा. किसी भी हाल में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसी के साथ उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद किराना व्यापारी और उनके परिवारों के लिए एक एंबुलेंस किराना कमेटी को दी जाएगी जिसे आपात स्थिति में किराना व्यापारी और उनके परिजन इस्तेमाल कर सकते हैं. हापुड़ की कोठी गेट, मंडी पाटिया समेत विभिन्न इलाकों में प्रधान पद के प्रत्याशी लक्ष्मण मैदान वालों ने व्यापारियों से संपर्क किया और पटका पहनाकर उनका सम्मान भी किया.


























