हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मेरठ रोड पर स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में शनिवार को सिक्योरिटी गार्ड रोशन के मिले शव के बाद थाना हापुड़ देहात पुलिस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि सिक्योरिटी गार्ड रोशन की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है। रोशन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से उसका परिवार पूरी तरह शोक में डूबा है।
जिस कमरे में सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला था, पुलिस को जांच पूरी होने तक सील करना चाहिए था, जो नहीं किया गया। बता दें कि जनपद मेरठ के थाना खरखौदा के गांव कूड़ी के जय प्रकाश का 20 वर्षीय बेटा रोशन 12वीं का छात्र था और वह पढ़ाई का खर्च निकालने हेतु फर्नीचर फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। वह शुक्रवार को फैक्ट्री में ड्यूटी पर आया था और शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में रोशन का शव फैक्ट्री परिसर में मिला।
फैक्ट्री मालिक सर्वेश रस्तौगी घटना के तीन दिन बाद भी फैक्ट्री नहीं पहुंचा है और वह इधर-उधर भूमिगत है। सर्वेश रस्तौगी रोजाना मेरठ से फैक्ट्री आता-जाता है।
Holi पर अमृत डायग्नोस्टिक सैंटर ने निकाले जांच के लिए विशेष पैकेज 7817982711





























