👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एंटी रोमियो टीम ने जगह-जगह अभियान चलाया और लोगों से पूछताछ की. साथ ही छात्राओं को सुरक्षा का अहसास कराया. एंटी रोमियो टीम का मकसद सड़क पर घूम रहे मनचलों पर शिकंजा कसना है. इसी उद्देश्य से हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज के पास व विभिन्न इलाकों में यह अभियान चलाया जहां लोगों से जबरदस्त पूछताछ की गई और महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षित वातावरण का एहसास कराया.























