हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर एक बाइक सवार हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बाइक डिवाइडर में जाकर टकराई। इस दौरान बाइक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को पास के अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया उसका उपचार जारी है।
बता दें कि मामला नीलकंठ फार्म हाउस के सामने नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी वार्ड नंबर 7 के पास का है जहां एक 20 वर्षीय पवन कुमार पुत्र किशनवीर निवासी विवेकानंद नगर गाजियाबाद बाइक से गाजियाबाद से गढ़ के लिए निकला था। जैसे ही वह बाबूगढ़ पहुंचा तो हादसे का शिकार हो गया और घायल हो गया। हादसे के दौरान युवक का हेलमेट टूटकर सड़क पर गिर गया और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती। फिलहाल पवन का इलाज देवनंदिनी में चल रहा है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























